Ghaziabad: फॉर्च्यूनर सवार युवक का अपहरण, मथुरा से पुलिस ने किया बरामद

Ghaziabad: थाना विजयनगर इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में फॉर्च्यूनर सवार युवक का अपहरण का मामला सामने आया है। इको स्पोर्ट्स कार में सवार बदमाशों ने युवक की फॉर्च्यूनर को टक्कर मारकर उसे हथियारों के बल पर अगवा कर लिया। बदमाश युवक को फॉर्च्यूनर में डालकर मथुरा की तरफ भाग निकले।

डायल 112 की टीम ने किया युवक और कार को बरामद

युवक के आईफोन और स्मार्ट वॉच की लोकेशन से पुलिस को सुराग मिला, जिसके बाद डायल 112 की टीम ने मथुरा रिफायनरी के जंगलों से युवक और फॉर्च्यूनर कार को बरामद किया। यह घटना थाना विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर 9 चौकी के इंडस्ट्रियल एरिया में कल सुबह 11 बजे की है।

और पढ़ें

Exit mobile version