खतरनाक स्टंट… उससे भी खतरनाक चालान! वायरल वीडियो के बाद गाजियाबाद पुलिस ने घर भेजा 8,000 का चालान

जनपद हापुड़ में बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवक बिना हेलमेट पहने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए नजर आए। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और संबंधित बाइक का 8,000 रुपये का चालान काटा। पुलिस ने चालान को युवकों के घर भिजवाया, जो अब युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती को उजागर किया है।

और पढ़ें

Scroll to Top