Ghaziabad: मदर डेयरी की दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Ghaziabad के थाना क्रॉसिंग इलाके की बाईपास चौकी अंतर्गत मदर डेयरी दूध की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर बेहद इत्मीनान से दुकान के गले में रखी कैश रकम पर हाथ साफ कर रहा है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

चोरी की इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटना के बाद से इलाके के अन्य दुकानदार भी सतर्क हो गए हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

Scroll to Top