Gonda: चाय लेने गए युवक की दबंगों ने की जमकर पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Gonda के नगर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज मोहल्ले में एक युवक के साथ तीन दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किशन सैनी, कल देर शाम चाय लेने के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान पर गया था। चाय लेकर लौटते समय रास्ते में खड़े शुभम, लल्लू, और मुन्नीबाई से कहासुनी हो गई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर किशन सैनी की जमकर पिटाई कर दी।

सिर में लगी चोट, जिला अस्पताल में कराया इलाज

पिटाई से किशन सैनी के सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिटाई के बाद, रात 11:00 बजे आरोपियों ने फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/09/1209zup_gnd_cctv_pitai_r_v1.mp4
Gonda: चाय लेने गए युवक की दबंगों ने की जमकर पिटाई

मारपीट की यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीनों आरोपी किशन सैनी पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने तीनों आरोपियों शुभम, लल्लू और मुन्नीबाई के खिलाफ महराजगंज पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है और सख्त कार्यवाही की मांग की है।

और पढ़ें

Exit mobile version