Gorakhpur: CM योगी से मिले हिंदू युवा वाहिनी के आयुष त्यागी, डासना देवी मंदिर हमले की दी जानकारी

Gorakhpur में आज हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और हाल ही में डासना देवी मंदिर पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले के प्रयास की जानकारी दी।

आयुष त्यागी ने बताया कि मंदिर पर भीड़ ने हमला करने का प्रयास किया और आपत्तिजनक नारेबाजी की। इस गंभीर मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में मंदिरों और संतों के खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिरों पर हमले का प्रयास करने वालों और संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
विभोर अग्रवाल एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं, चाहे वह स्थानीय हों या हाइपरलोकल। उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता की झलक मिलती है। विभोर का मुख्य उद्देश्य हर महत्वपूर्ण समाचार को समझकर उसे अपने दर्शकों तक पहुँचाना है। उनकी मेहनत और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाई है।
Exit mobile version