Saturday, 31 May 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > उत्तर प्रदेश > Greater Noida News: युवक ने OYO होटल में चार कमरे किए बुक और कर दिया बड़ा खेला!
उत्तर प्रदेश

Greater Noida News: युवक ने OYO होटल में चार कमरे किए बुक और कर दिया बड़ा खेला!

hindistates.com
Last updated: July 9, 2024 7:09 am
hindistates.com
Share
Greater Noida News oyo hotel room theft
SHARE

ग्रेटर नोएडा के एक OYO होटल में ग्राहक बनकर आए चोर ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। उसने होटल में चार कमरे बुक किए थे और पहले से की गई योजनाओं की मदद से होटल के कमरों से छह एलईडी टीवी और दो एसी सहित अन्य सामान चुरा लिया। इस चोरी को उसने एकदम फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। उसने कथित तौर पर होटल के रूम की बेडशीट्स से रस्सी बनाई और उसी के सहारे सारा सामान होटल के पीछे खाली प्लॉट में उतार दिया। वहां से उसके साथी सामान लेकर भाग गए। होटल संचालक को अगली सुबह चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, फूलपुर निवासी राहुल ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में OYO होटल चलाते हैं। शनिवार की शाम इफ्तार नाम का एक युवक उनके होटल में ग्राहक बनकर आया और चार कमरे बुक किए। उसने बताया कि उसके कुछ दोस्त रात तक आएंगे और कमरों में ठहरेंगे। उसने चारों कमरों का एडवांस भुगतान भी कर दिया और सभी कमरों की चाबी ले ली।

रात करीब 10 बजे होटल संचालक अपने घर चला गया। होटल के सहायक ने देर रात 12 बजे मेन गेट पर ताला लगा दिया और रिसेप्शन पर जाकर सो गया। इसके बाद आरोपी इफ्तार ने होटल के कमरों से छह एलईडी टीवी और दो एसी निकालकर बेडशीट की रस्सी बनाकर साइड वाले प्लॉट में उतार दिए, जहां उसके साथी पहले से मौजूद थे। उसके साथी सारा सामान लेकर भाग गए।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इसके बाद आरोपी इफ्तार सुबह 4 बजे घूमने का बहाना बनाकर होटल से बाहर चला गया। उसने बताया कि चारों कमरे लॉक हैं और चाबी उसके पास है, जिससे होटल के सहायक को उस पर शक नहीं हुआ और उसने उसे जाने दिया। लेकिन जब काफी देर तक आरोपी नहीं लौटा, तब होटल सहायक ने सुबह 6 बजे कमरों की जांच की तो चोरी का पता चला। उसने तुरंत होटल संचालक को इसकी जानकारी दी और 112 पर पुलिस को चोरी की सूचना दी। होटल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई हैं।

पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के जल्द खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही, होटल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने विश्वास जताया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

और पढ़ें

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article unnao-teachers-salary-stopped-for-not-marking-online-attendance Unnao News: ऑनलाइन अटेंडेंस न दर्ज करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका, शिक्षकों का विरोध
Next Article hathras-case-sdm-co-suspended-tehsildar-inspector-action Hathras कांड पर Yogi Sarkar Ka Bada Action, SDM और CO सस्पेंड, तहसीलदार, इंस्पेक्टर और दो दरोगा भी नपे

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Haryana Elections: AAP की दूसरी लिस्ट आज होगी जारी, सभी 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Haryana Elections: आम आदमी पार्टी (AAP) आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट…

By मनीष कुमार राणा

Rajasthan की सब्जी मंडियों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे, गरीबों की थाली से सब्जी गायब

Rajasthan राज्य की खुदरा सब्जी मंडियों में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। इस…

By मनीष कुमार राणा

Chhatarpur: खूबसूरत बच्चे की चाहत में महिला देवर के साथ भागी, पति को दी सुसाइड की धमकी

Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

By मनीष कुमार राणा

You Might Also Like

kanpuR
उत्तर प्रदेशदेश

कानपुर: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से मारपीट के आरोपी ने चौकी के अंदर किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

By Dharmendra Bajpai
Radhika Bhatia FIR case
उत्तर प्रदेश

Radhika Bhatia FIR case: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में उमाकांत पर काकादेव थाने में एफआईआर दर्ज

By hindistates.com
Kanpur
उत्तर प्रदेश

Kanpur में पकड़ा गया पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचनाएं भेजने वाला अभियुक्त

By hindistates.com
Kanpur Healthcare Services
उत्तर प्रदेश

Kanpur Healthcare Services: पेंशनर फोरम ने आशोक कुमार की संविदा नियुक्ति की मांग की

By hindistates.com
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?