Hardoi: सफाई कर्मचारियों पर दबंगों का हमला, कई घायल पुलिस ने की दो गिरफ्तारियां

Hardoi: जिले के कछौना कस्बे में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने सफाई कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में कई सफाई कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना कछौना थाना क्षेत्र के रेलवे गंज के पास की है, जहां सफाई कर्मचारी सुरेश चंद और उनके साथी सफाई कार्य कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी सुरेश चंद अपने अन्य साथियों के साथ रेलवे गंज पश्चिमी वार्ड से सफाई करके वापस बैंक ऑफ इंडिया के पास सफाई करने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ दबंग, जिनमें कृष्णा, श्रवण, सूरज, गुड्डू, दुल्लू, सीनू, और मुन्नी देवी शामिल थे, ने सफाई कर्मचारियों पर कांच की बोतलें और ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके साथ ही, अन्य साथियों ने नुकीले और धारदार हथियारों से सफाई कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन सफाई कर्मचारी, जिनके नाम सूरज, अर्जुन, करण, और सुरेश हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/2608zup_hrd_marpeet_vid_r1_v8.mp4
Hardoi

Hardoi: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे दबंग छत पर चढ़कर कांच की बोतलें और ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। इस हमले से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

Hardoi: सफाई कर्मचारी सुरेश का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जाति सूचक गालियां दीं और मना करने पर हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version