Kanpur: चूड़ी वाली गली में युवक का उपद्रव, पथराव में दरोगा और सिपाही घायल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Kanpur: थाना ग्वालटोली क्षेत्र के चूड़ी वाली गली में शुक्रवार को एक युवक ने हिंसक रूप से ईंट और पत्थर फेंककर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची ग्वालटोली थाना पुलिस पर भी उसने पथराव कर दिया, जिसमें एक दरोगा और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Kanpur: क्षेत्रीय लोगों में भय, आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करता रहता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्रवी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रित कर ली गई है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी

घायल दरोगा और सिपाही की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Exit mobile version