Kanpur: गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर झुलसे

Kanpur देहात के रनियां स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर अंदर फंस गए और झुलस गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एएसपी राजेश पांडेय समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-21-at-1.12.07-PM.mp4

पुलिस ने अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें सुमित, विशाल, सुरेंद्र, रोहित, शिवम और रवि शामिल हैं। सभी मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

फैक्टरी के गार्ड धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उस समय दूसरी शिफ्ट में 10 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version