Kanpur: जोमेटो में काम कर रेकी करता था लुटेरा, एक दिन में तीन लूट की घटनाओं को दिया अंजाम, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Kanpur पुलिस ने एक ही दिन में तीन जगह लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे सतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सतेंद्र पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

लूट का सामान बरामद

पुलिस ने लुटेरे के पास से लूट का सामान भी बरामद किया है। सतेंद्र यादव जोमेटो में काम करते हुए रेकी करता था और उसके बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ हत्या और लूट समेत आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

डीसीपी अंकिता शर्मा ने दी जानकारी

डीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि सतेंद्र यादव ने पहले भी कई अपराधों को अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और अब कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Scroll to Top