Kanpur Sisamau Result: जीत के बाद बोलीं नसीम सोलंकी- ‘लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से मिली जीत, मंदिर जरूर जाऊंगी’

Kanpur Sisamau Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद आज नतीजे सामने आ रहे हैं। कानपुर की चर्चित सीसामऊ सीट पर सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार, समाजवादी पार्टी (सपा) की नसीम सोलंकी ने 8,629 वोटों से जीत दर्ज की। यह जीत न केवल सपा के लिए, बल्कि सोलंकी परिवार के 28 साल के दबदबे को भी बरकरार रखती है।

Kanpur Sisamau Result: नसीम सोलंकी ने जताया आभार

जीत के बाद नसीम सोलंकी ने कहा, “यह जीत लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का नतीजा है। मैं इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करती रहूंगी। वो मेरे अपने हैं, और मैं जल्द ही दोबारा मंदिर जाऊंगी।”

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-23-at-15.17.20_e3a4a631.mp4

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

बीजेपी ने इस सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद एक हफ्ते में दो बार यहां प्रचार किया। साथ ही, उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ मंत्रियों ने भी इस सीट पर जीत के लिए कमर कसी थी। इसके बावजूद, बीजेपी 28 साल से इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

कम मतदान, फिर भी सपा की जीत

सीसामऊ सीट पर इस बार 49.3% मतदान हुआ, जो अपेक्षाकृत कम था। इसके बावजूद, नसीम सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की।

और पढ़ें

Exit mobile version