Kanpur: चोरी की शिकायत करने पर महिला से की गई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Kanpur के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के कच्ची बस्ती में एक महिला को चोरी की शिकायत करना महंगा पड़ गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी चलती ट्रेन में पत्थर मारकर यात्रियों से मोबाइल लूटते हैं। जब उसने पुलिस से इसकी शिकायत की, तो पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को बेरहमी से पीटा जा रहा है।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/09/2709zup_knp_shikayat_r_v3.mp4

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Kanpur पुलिस से की थी शिकायत

पीड़िता ने दावा किया कि पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने के बाद उन पर हमला हुआ। महिला का आरोप है कि पड़ोसी अक्सर चलती ट्रेन में यात्रियों पर पत्थर फेंककर मोबाइल और अन्य सामान लूटते हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

पुलिस जांच में जुटी

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोविंद नगर थाना पुलिस अब मामले की तहकीकात कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

और पढ़ें

Exit mobile version