Kanwar Yatra 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधा के निर्देश

Kanwar Yatra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी 22 जुलाई से प्रारंभ होने वाली पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में जलशक्ति, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री एवं राज्य मन्त्रिगणों की उपस्थिति भी रही। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और नगर विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित हर जिले की हर सड़क की मरम्मत का शेष काम अगले 72 घंटे में पूरा कर लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Kanwar Yatra: मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे कांवड़ यात्रा रूट की साफ-सफाई कराई जाए। यह क्रम पूरे माह जारी रहना चाहिए। कहीं भी गंदगी अथवा जलभराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रभावी संचालन और पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर अच्छी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग पर आमजन के सहायतार्थ शिविर लगाएं जाएं। यहां शीतल पेय जल और शिकंजी वितरण का भी प्रबंध हो। उन्होंने कहा कि शिविर लगाने में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाना चाहिए, यद्यपि शिविर संचालकों का सत्यापन जरूर कराया जाए। इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी की जाएगी और प्रमुख अवसरों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया जाएगा।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

Kanwar Yatra: मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों द्वारा डीजे बजाने के मानकों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि डीजे बजाया जाना चाहिए, लेकिन उसकी ऊंचाई एक तय सीमा से अधिक न हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि डीजे का शोर स्तर श्रद्धालुओं और आमजन के लिए परेशानी का कारण न बने।

मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, काशी, बाराबंकी आदि के नगरीय क्षेत्रों में स्थित आस्था के केंद्र शिवालयों की व्यवस्था का परीक्षण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिर प्रबंधन से संपर्क-संवाद कर शिवालयों में भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Kanwar Yatra: अंत में, मुख्यमंत्री ने गंगनहर में मृत जानवरों के प्रवाह की समस्या पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि इस समस्या की सूचना मिली है और इसे तत्काल रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

और पढ़ें

Share This Article
विभोर अग्रवाल एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं, चाहे वह स्थानीय हों या हाइपरलोकल। उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता की झलक मिलती है। विभोर का मुख्य उद्देश्य हर महत्वपूर्ण समाचार को समझकर उसे अपने दर्शकों तक पहुँचाना है। उनकी मेहनत और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाई है।
Exit mobile version