UP News: कासगंज में जन्मदिन पार्टी में तलवार लहराने वाला युवक अवैध असलाह, तलवार के साथ गिरफ्तार

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में तीन दिन पहले एक जन्मदिन पार्टी में तलवार लहराते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आज आरोपी जैनुल उर्फ टुंडा, पुत्र आबिद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध तमंचा और तलवार बरामद की गई है। यह घटना कासगंज के कस्बा भरगैन की है, जहां जन्मदिन पार्टी के दौरान डीजे पर डांस करते हुए युवक ने तलवार लहराई थी। कासगंज की कोतवाली पटियाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/up_ksj_arrest_r_v4.mp4

और पढ़ें

Exit mobile version