कौशांबी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने BJP के विनोद कुमार सोनकर को हराया

सुमित कुमार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 20 मई को पांचवें चरण में चुनाव हुआ था जिसमे इस बार सिर्फ 52.60 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। कौशाम्बी से बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर सीटिंग एमपी थे जिन्हे इस बार समाजवादी पार्टी के युवा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने हरा दिया है।

इस बार कौशांबी सीट से कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने 509787 वोट हासिल किया और 103944 मतों से BJP के विनोद कुमार सोनकर को हराया। शुरू से ही पुष्पेंद्र सरोज आगे चल रहे थे। वहीं विनोद कुमार सोनकर की झोली मे 405843 वोट आए।

आपको बता दें की इस बार आम चुनाव में कौशांबी लोकसभा सीट पर सिर्फ 52.60 प्रतिशत वोट दर्ज किये गए। वहीं 2019 में 54.87 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Share This Article
मैं सुमित कुमार एक पत्रकार हूं जो सभी राज्यों की स्थानीय खबरों को कवर करता हूं। मेरे द्वारा रिपोर्ट की गई खबरें समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और घटनाओं को उजागर करती हैं, जिससे जनता को सही और सटीक जानकारी मिलती है। मुझे पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की आवाज बनना और उनके मुद्दों को मुख्यधारा में लाना पसंद है।
Exit mobile version