Lucknow में सरेआम छेड़छाड़: स्कूटी सवार लड़की से बाइक सवार ने की शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

UP की राजधानी Lucknow में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहीद पथ पर रविवार रात को एक स्कूटी सवार लड़की से बाइक सवार युवक द्वारा की गई छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक तेजी से लड़की की स्कूटी के पास जाकर उसे गलत तरीके से टच करता हुआ दिखाई दे रहा है।

FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Lucknow में सरेआम छेड़छाड़: स्कूटी सवार लड़की से बाइक सवार

पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और बिजनौर थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए बाइक के नंबर UP 32 GD 4080 का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 10:15 बजे की है, जब पीड़िता लूलू मॉल के पास से गुजर रही थी।

युवती का बयान

युवती ने बताया कि वह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक प्राइवेट नौकरी करती है और घटना के समय अपने घर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और शहर में लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Scroll to Top