Mahoba: तेज रफ्तार वाहन ने पीआरवी पुलिस वाहन को मारी टक्कर, एक सिपाही की हुई मौत

Mahoba में बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कबरई थाना क्षेत्र के चंद्रावल रोड के मोड़ पर हुआ।

पीआरवी का चालक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक, हेड कांस्टेबल बेचनलाल और सिपाही सुभाष चंद्र ड्यूटी पर निकले थे। जब वे चंद्रावल रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

हादसे के बाद वाहन का चालक फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल सिपाहियों को निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

घायल सिपाही बेचनलाल ने बताया कि वे ड्यूटी के लिए निर्धारित बिंदु पर जा रहे थे। इस हादसे की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी दीपक दुबे ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन की पहचान कर ली गई है।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version