Mathura News: पुलिस की वर्दी में लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Mathura : एसओजी और मगोर्रा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन को गोली लगी है। ये बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों में अभिषेक, विशंभर, विष्णु, और आकाश शामिल हैं। इनके कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस, और पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश मध्यप्रदेश में एक करोड़ की लूट की योजना बना रहे थे। इनमें से अभिषेक तिवारी, जो इंदौर, मध्यप्रदेश का रहने वाला है, पिछले चार साल से फरार था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ थाना मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत सौंख गोवर्धन मार्ग पर हुई। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/3333.mp4

और पढ़ें

Exit mobile version