Meerut: पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक फरार

Meerut के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तीन बदमाश एक पशु को काटने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की, जिससे बदमाशों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और ये पहले भी गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश तेज कर रही है और इस पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।

और पढ़ें

Scroll to Top