Lucknow: सुबह टहलने निकली महिला से बदमाशों ने लूटी चेन, महिला सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

Lucknow के गुडंबा इलाके में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं, जब एक महिला से सरेआम चेन लूट की घटना हुई। घटना सुबह की है, जब महिला अपनी नियमित टहलने के लिए निकली थी। अचानक एक बाइक सवार बदमाश महिला के पास आया और उसकी चेन खींच ली।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त एक बदमाश बाइक से उतरकर महिला के पास आया, जबकि उसका साथी बाइक पर ही बैठा रहा। बदमाश ने तेजी से महिला की चेन खींची और बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ फरार हो गया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

महिला ने घटना के तुरंत बाद शोर मचाया, लेकिन बदमाश इतनी तेजी से भागे कि कोई उन्हें रोक नहीं पाया। यह घटना लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

और पढ़ें

Exit mobile version