Noida पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Noida पुलिस ने देर रात पुस्ता रोड पर संधिग वाहनों की चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ मुठभेड़ की। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बदमाश फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया।

बदमाशों की फायरिंग और पुलिस की जवाबी कार्रवाई

मुठभेड़ के दौरान, एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

चोरी का सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो चार पहिया वाहन, आधा दर्जन से ज्यादा बैटरी, एक मोटरसाइकिल, तमंचा, और कारतूस बरामद किए हैं। इन बदमाशों पर लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था।

एक दर्जन से अधिक मुकदमे

बदमाशों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

और पढ़ें

Exit mobile version