Noida Sector 25 के सामने एलिवेटेड रोड पर स्कूटी सवार युवती का एक्सीडेंट

Noida Sector 25 के सामने स्थित एलिवेटेड रोड पर एक स्कूटी सवार युवती का एक्सीडेंट हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती एलिवेटेड रोड के पिलर पर जा गिरी। मौके पर भारी भीड़ और पुलिस मौजूद है।

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

स्कूटी चला रही युवती को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती संतुलन खो बैठी और एलिवेटेड रोड के पिलर पर अटक गई।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

दो युवकों ने किया रेस्क्यू का प्रयास

घटना के तुरंत बाद, दो युवकों ने युवती को बचाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस भी रेस्क्यू में सहयोग कर रही है ताकि युवती को सुरक्षित नीचे लाया जा सके।

भारी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-21-at-2.11.13-PM.mp4
भारी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी

Noida Sector 25: एक्सीडेंट की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और जांच करने में लगी हुई है।

नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

Exit mobile version