UP News: पीलीभीत में दो भाइयों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला

UP News: पीलीभीत: सदर कोतवाली क्षेत्र के नाकुड़ गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है जब डायल 112 पर दो भाइयों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे सिपाही राशिद पर झगड़ रहे भाइयों में से एक ने चाकू से हमला कर दिया।

सिपाही को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि सिपाही के पेट और सीने में चाकू लगा है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/UP-Police-Chaku-Hamla.mp4
UP-Police-Chaku-Hamla

UP News: इस गंभीर घटना के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की है, जो उसे पकड़ने के लिए प्रयासरत है। सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version