Pratapgarh: डॉक्टर के घर में दबंगों की लूटपाट, 4.5 लाख की ज्वेलरी और नकदी चोरी

Pratapgarh: रानीगंज इलाके के सराय रतऊ गांव से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दर्ज़न भर दबंगों पर डॉक्टर के घर में घुसकर लूटपाट करने और पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दबंगों पर 4.5 लाख की ज्वेलरी और 2.7 लाख रुपये लूटने का आरोप है।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है, और पीड़ित ने अब एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

और पढ़ें

Exit mobile version