Prayagraj: माफिया अतीक अहमद की 6 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Prayagraj में माफिया अतीक अहमद की 6 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया है। यह संपत्ति नैनी इलाके में स्थित है और राजस्व अभिलेखों में श्याम जी सरोज के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने इस संपत्ति को अतीक अहमद द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति मानते हुए कुर्क किया है।

मौके पर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराकर लोगों को सूचित किया और बकायदा नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया गया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने जानकारी दी कि यह संपत्ति बेनामी है और अतीक अहमद ने इसे अपराध से अर्जित कर अपने करीबी श्याम जी सरोज के नाम पर दर्ज कराई थी। गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत इस संपत्ति को कुर्क किया गया है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

अब इस संपत्ति की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकेगी। कुर्की की इस कार्रवाई के साथ ही प्रयागराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version