UP News: दो पक्षों में विवाद सुलझाना पुलिसवाले को पड़ा महंगा, लड़की ने बीच सड़क डंडा लेकर दौड़ाया [VIRAL VIDEO]

UP News: ‘कुशीनगर’ में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गए एक सिपाही को भारी पड़ गया। रक्षाबंधन के दिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सिपाही को डंडा लेकर दौड़ाती नजर आ रही है। इस घटना में सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी गई।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/2608zup_ksn_vivad_r_v1.mp4
UP News

यह मामला सिधुआ पड़रौना मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास का है, जहां सिधुआँ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही को विवाद सुलझाने के दौरान लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस घटना के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version