UP: सहारनपुर 2 लाख 20 हजार की लूट का मामला निकला फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा

UP: सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में ओवेश पुत्र शमशाद द्वारा 2 लाख 20 हजार रुपये की लूट का दावा फर्जी निकला। ओवेश ने दावा किया था कि बैंक से पैसे निकालकर घर जाते समय कमेशपुर के रास्ते पर उससे लूटपाट हुई, लेकिन पुलिस की जांच में यह आरोप मनगढ़ंत पाया गया।

पुलिस की पूछताछ और जांच में खुलासा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और ओवेश से सख्ती से पूछताछ की। जांच में पाया गया कि ओवेश के खाते से न तो इतनी रकम निकली थी और न ही पिछले एक महीने में उसमें कोई बड़ी रकम जमा हुई थी।

फर्जी लूट का शक

अनुमान लगाया जा रहा है कि ओवेश ने यह झूठा दावा परिजनों के डर से या किसी वित्तीय गड़बड़ी को छुपाने के लिए किया हो सकता है। पुलिस को शक है कि हो सकता है कि वह ऑनलाइन गेमिंग में रकम हार चुका हो या फिर पैसे दोगुने करने के किसी गलत स्कीम में फंसा हो।

और पढ़ें

Exit mobile version