Monday, 14 Jul 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > उत्तर प्रदेश > UP News: Sitapur में दो दिन की बारिश से जलमग्न हुए, SP ऑफिस और तहसील
उत्तर प्रदेश

UP News: Sitapur में दो दिन की बारिश से जलमग्न हुए, SP ऑफिस और तहसील

मनीष कुमार राणा
Last updated: July 3, 2024 7:20 am
मनीष कुमार राणा
Share
sitapur-rainwater-floods-sp-office-tehsil
SHARE

UP के सीतापुर में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने शहर के कई इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण एसपी ऑफिस से लेकर तहसील तक पानी भर गया है, जिससे आने-जाने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई मोहल्लों में घरों में पानी भर जाने के कारण लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और नाला सफाई के नाम पर किए गए बड़े-बड़े दावे अब सवालों के घेरे में हैं। शासन से करोड़ों रुपये नाला सफाई के नाम पर जिलों को आवंटित किए जाते हैं, लेकिन नगर पालिका ने नाला सफाई का कार्य सिर्फ कागजों पर ही किया है। इसके चलते शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं और लोग परेशान हैं।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

UP News: बारिश के कारण उत्पन्न हुई इस विकट स्थिति में जब नगर पालिका के कर्मचारियों से संपर्क किया गया, तो उनका जवाब था कि नगर पालिका में खुद ही पानी भरा हुआ है और लोगों को दो दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। यह स्थिति नगर पालिका के कार्यशैली और उनकी लापरवाही को दर्शाती है।

इस बीच, लगातार योगी सरकार के निर्देशों के बावजूद सीतापुर नगर पालिका के कर्मचारी सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन से हो रही बरसात ने जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के लोग इस स्थिति से बेहद परेशान हैं और उनके लिए जीवन सामान्य करना मुश्किल हो गया है।

UP News: सीतापुर शहर से नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु मंत्री भी हैं और विधायक भी, लेकिन इसके बावजूद जनता की हालत बेहाल है। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

UP News: शहर के प्रमुख इलाकों जैसे कि एसपी ऑफिस, तहसील और कई रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और दैनिक कामकाज करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है और मांग की है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि नगर पालिका के खिलाफ जांच की जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

शहर के व्यापारियों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है, क्योंकि लगातार पानी भर जाने से उनके व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। बारिश के पानी ने कई दुकानों और गोदामों में भी पानी भर दिया है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।

UP News: फिलहाल सीतापुर शहर में हालात बदतर होते जा रहे हैं और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। शहरवासियों की उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और उन्हें इस परेशानी से निजात दिलाएगा।

और पढ़ें

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
By मनीष कुमार राणा
Follow:
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Previous Article hathras-accident-unnao-woman-ruby-death Hathras News: हादसे में उन्नाव की महिला रूबी की दर्दनाक मौत, छह वर्षीय पुत्र घायल
Next Article Jagadguru-Ramacharya-Bhadra- MP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की राहुल गांधी पर टिप्पणी,बोले राहुल गांधी विछिप्त है

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Varanasi और गोरखपुर में पति-पत्नी की आत्महत्या, अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Varanasi और गोरखपुर में पति और पत्नी की आत्महत्या की घटना ने राजनीतिक रंग ले…

By मनीष कुमार राणा

सात दशकों बाद UP में फुटबॉल की धमाकेदार वापसी, मोहन बागान ने चीफ मिनिस्टर कप में ईस्ट बंगाल को हराया

UP में फुटबॉल की वापसी का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। सात दशकों के बाद, यूपी…

By मनीष कुमार राणा

Teachers Day 2024: इतिहास के 5 महान शिक्षक जिन्होंने देश को दी नई राह, कब और क्यों मनाया गया पहला शिक्षक दिवस?

शिक्षक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमें ज्ञान, मूल्यों और सही दिशा…

By विभोर अग्रवाल

You Might Also Like

kanpuR
उत्तर प्रदेशदेश

कानपुर: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से मारपीट के आरोपी ने चौकी के अंदर किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

By Dharmendra Bajpai
Radhika Bhatia FIR case
उत्तर प्रदेश

Radhika Bhatia FIR case: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में उमाकांत पर काकादेव थाने में एफआईआर दर्ज

By hindistates.com
Kanpur
उत्तर प्रदेश

Kanpur में पकड़ा गया पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचनाएं भेजने वाला अभियुक्त

By hindistates.com
Kanpur Healthcare Services
उत्तर प्रदेश

Kanpur Healthcare Services: पेंशनर फोरम ने आशोक कुमार की संविदा नियुक्ति की मांग की

By hindistates.com
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?