UP Shocker: गोंडा में स्कूल जा रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

UP Shocker: ‘गोंडा’ जिले के खोडारे थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है। 24 अगस्त को 13 और 16 वर्ष की दो लड़कियां स्कूल जा रही थीं, जब दूसरे समुदाय के चार युवकों ने उनका अपहरण कर लिया।

आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर बैठाकर उन्हें चंद्रदीप घाट जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नामजद आरोपियों, अनस और शादाब अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Exit mobile version