UP Government का सख्त आदेश, संपत्ति विवरण न देने वाले कर्मचारियों की सैलरी रुकेगी

UP Government: योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से उनकी चल-अचल संपत्ति का विवरण मांगा है, जिसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर है। जो कर्मचारी इस तारीख तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति की डिटेल्स अपलोड नहीं करेंगे, उनकी सितंबर महीने की सैलरी रोक दी जाएगी।

संपत्ति विवरण जमा करने की बढ़ी तारीख

सरकार ने पहले कर्मचारियों से अगस्त की आखिरी तारीख तक विवरण जमा करने को कहा था, लेकिन कुछ विभागों के कर्मचारियों ने समय पर यह डिटेल्स नहीं दी। इसलिए सरकार ने समय सीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी। राज्य के 20 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों से विवरण मांगा गया था, लेकिन अब तक लगभग 60 हजार कर्मचारी ऐसा नहीं कर पाए हैं।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सैलरी रोकने की चेतावनी

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जो कर्मचारी 30 सितंबर तक संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं करेंगे, उनकी सैलरी रोक दी जाएगी। इस स्थिति के लिए कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

मानव संपदा पोर्टल पर विवरण अपलोड करना अनिवार्य

UP Government: संपत्ति का विवरण सभी कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना है। जिन विभागों के कर्मचारियों ने पहले ही ब्यौरा दिया है, उनमें टेक्सटाइल, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि, महिला कल्याण, बेसिक शिक्षा, और चिकित्सा स्वास्थ्य जैसे विभाग शामिल हैं।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version