वाराणसी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: PM मोदी ने डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से कांग्रेस के अजय राय को हरा दर्ज की जीत

वाराणसी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बहुमत का आंकड़ा पार कर गया है और बड़ी बढ़त की ओर है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक भी 220 से ज्यादा सीटों पर आगे है। इस बीच प्रधानमंत्री वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को 1.52 लाख वोटों से हराया है। पीएम मोदी को 6,12,970 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अजय राय के पक्ष में 4,60,457 मत मिले हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम ने वाराणसी से 3,37,000 वोटों से जीत हासिल की थी। 2019 में उनकी जीत का मार्जिन 4,79,000 तक बढ़ गया। इस बार उम्मीद थी कि मोदी अपने पिछले रिकॉर्ड को परास्त करेंगे और 10 लाख वोटों से जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से उतरे। उनके विरुद्ध इंडिया गठबंधन के अजय राय भी तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे। अजय राय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और 2014 के लोकसभा चुनाव में काशी से कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे, जहां उन्होंने तीसरे स्थान पर रहकर 7.34 फीसदी मतदान प्राप्त किया था। उस समय आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिन्हें 20.30 प्रतिशत का मतदान प्राप्त हुआ था और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी को 56.37 फीसदी वोट मिले थे और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 3.70 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

Exit mobile version