Ghaziabad News: Budget 2024 देश को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा : मंत्री नरेंद्र कश्यप

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग दिव्यांगजन प्रकोष्ठ प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि मंगलवार को जारी किया गया बजट भारत को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने वाला होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मलारमण द्वारा जारी किए गए बजट में जहां युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग और बेरोजगारों के लिए तमाम तरीके की सुविधा प्रदान की गई है। वही देश को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए कई नए प्रयोग भी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि यह बजट जनता को राहत प्रदान करेगा और आयकर विभाग का जो नया स्लैब जारी किया गया है। उससे भी आज काफी राहत मिलेगी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

महिलाओं के लिए रखा गया है खास ध्यान

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया है। महिलाओं से जुड़ी स्कीम के लिए 3 लाख करोड़ का एलिवेशन किया गया है। वही रूरल डेवलपमेंट के लिए दो करोड़ 66 लख रुपए दिए जाएंगे। इसी के साथ लखपति दीदी योजना को अब करोड़पति दीदी योजना के तहत तब्दील किया जाएगा।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

किसानों के लिए भी रखा गया है ध्यान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसमें किसानों का भी ध्यान रखा गया है। एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए 152 करोड़ से अधिक का प्लान बनाया गया है। वहीं ज्यादा उपज वाली 109 फसलों की वैरायटी लाई जाएगी। जलवायु के लिए भी फोकस किया गया है। वही 2 साल में एक करोड़ किसानों को नेचुरल फार्मिंग से जोड़ने जाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version