Uttar Pradesh News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, एक को दबोचा

Uttar Pradesh पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, इस दौरान पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी,
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को ढ़ेर कर दिया है, दोनों ही बदमाशों के पैर में गोली लगी है, वही मौका पाकर एक शातिर फरार होने की फिराक में था, कि तभी पुलिस ने उसे भी दबोच लिया, पकड़े गए तीनों ही अभियुक्तों ने 25 मई को सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूटे हुए 73,500 रुपए भी बरामद किया है, तीन अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा, कारतूस और लूट में इस्बतेमाल बाइक को भी बरामद किया है, बतादें कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता ऊंचाहार रोड पर हुई है, पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, 25 मई को बैंक की टाइनी शाखा चला रहे युवक को गोली मारकर अभियुक्तों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Exit mobile version