Uttar Pradesh: लखीमपुर में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से टकराया परिवार, तीन की मौत

Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी के खीरी थाना इलाके के पिपरिया गांव के पास रील बनाने के चक्कर में एक परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

मृतक परिवार सीतापुर जिले के लहरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के प्रति लोगों का जुनून कई बार जानलेवा साबित हो रहा है। इसी जुनून के चलते यह हादसा हुआ, जब पति-पत्नी और उनका बच्चा रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे और अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक जैसी खतरनाक जगहों पर वीडियो बनाने से बचें।

और पढ़ें

Scroll to Top