Rampur: वन विभाग की टीम ने पकड़ा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में मचा था हड़कंप

Rampur: अजीमनगर थाना क्षेत्र के जौहर यूनिवर्सिटी के पास जंगल में लंबे समय से घूम रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद लोगों में भय का माहौल था।

तेंदुए का शिकार करने आया पिंजरे में

आलिया गंज गांव और जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास के लोगों ने तेंदुए की उपस्थिति की सूचना वन विभाग को दी थी। विभाग की टीम ने दिन-रात तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए और जौहर यूनिवर्सिटी के पास एक पिंजरा लगाया। पिंजरे में बकरी बांधकर रखी गई थी, जिसे शिकार के लिए तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।

सुरक्षित पकड़े गए तेंदुआ

वन विभाग की टीम ने बड़ी सावधानी और मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ा। राहत की बात यह है कि तेंदुआ ने किसी भी इंसान पर हमला नहीं किया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने शांति की सांस ली है।

और पढ़ें

Exit mobile version