Ghaziabad: गोलियों की गूंज से थर्रा उठा विजयनगर! पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दो फरार

Ghaziabad: विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि ब्रेजा कार सवार चार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जावेद, निवासी दादरी, और सलमान, निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली, के रूप में हुई है। ये दोनों शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

और पढ़ें

Scroll to Top