Tajmahal पर महिला ने चढ़ाया जल, लहराया भगवा, देखें वीडियो

आगरा स्थित Tajmahal में सोमवार को एक महिला ने भगवा झंडा लहराया और जल चढ़ाया, जिससे सुरक्षा में हड़कंप मच गया। अखिल भारत हिंदू महासभा ने दावा किया है कि महिला ने गंगाजल से जलाभिषेक किया है। घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

घटना के संबंध में बताया गया है कि सावन के पवित्र सोमवार के दिन यह घटना हुई। महिला, जिसका नाम मीरा राठौर बताया जा रहा है, ताजमहल की छत पर पहुंच गई। वहां उसने जल चढ़ाया और भगवा कपड़ा लहरा दिया। मीरा राठौर अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले, कुछ दिन पूर्व मीरा कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची थी, लेकिन तब उसे बाहर ही रोक दिया गया था।

यह पहली बार नहीं है जब ताजमहल में इस प्रकार की घटना हुई हो। दो दिन पहले भी दो युवकों ने ताजमहल के अंदर ‘ऊं’ का स्टिकर चिपकाया था और पानी की बोतल से जल चढ़ाया था। युवकों ने दावा किया था कि वे बोतल में गंगाजल लेकर आए थे। इस घटना के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इन घटनाओं ने ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि ताजमहल की सुरक्षा और निगरानी को और भी सख्त किया जाएगा ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

और पढ़ें

Exit mobile version