Monday, 2 Jun 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > उत्तर प्रदेश > Gorakhpur चिड़ियाघर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बब्बर शेर की जोड़ी को बाड़े में छोड़ा, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur चिड़ियाघर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बब्बर शेर की जोड़ी को बाड़े में छोड़ा, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

मनीष कुमार राणा
Last updated: August 8, 2024 5:37 pm
मनीष कुमार राणा
Share
yogi-adityanath-gorakhpur-zoo-lion-pair-entry
SHARE

Gorakhpur, 15 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) में बब्बर शेर “भरत” और शेरनी “गौरी” को बाड़े में प्रवेश कराया। इन दुर्लभ वन्यजीवों को मई माह के अंतिम सप्ताह में इटावा लायन सफारी से लाया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें बाड़े में छोड़े जाने के बाद अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शक बब्बर शेर की इस जोड़ी का दीदार कर सकेंगे और उनकी दहाड़ का रोमांच अनुभव कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर चिड़ियाघर से विशेष लगाव है। वे जब भी अवसर मिलता है, चिड़ियाघर का दौरा कर वन्यजीवों की देखभाल और संरक्षण की जानकारी लेते हैं। इस दौरान वे वन्यजीवों की स्थिति और उनकी सुरक्षा के लिए नई योजनाओं पर भी विचार करते हैं। 2 जून को भी मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर का दौरा किया था और बब्बर शेर भरत और शेरनी गौरी के बारे में जानकारी ली थी।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बब्बर शेर की जोड़ी को बाड़े में प्रवेश कराने के बाद हरिशंकरी पौध का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उनके साथ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर के निदेशक एवं डीएफओ विकास यादव से दोनों शेरों के बारे में जानकारी ली और तैल चित्रों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने गैंडों की जोड़ी हरि और गौरी को अपने हाथों से चारा खिलाया और हिमालयन भालू बिल्लू को आइसक्रीम और शहद खिलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों के बाड़ों का निरीक्षण किया और उनकी देखभाल की जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लखीमपुर के जंगल से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ का नामकरण “शक्ति” किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिड़ियाघर में आए वनटांगिया बस्ती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल तिकोनिया नम्बर तीन के बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें आशीर्वाद दिया और चॉकलेट गिफ्ट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को समझाया कि चॉकलेट का रैपर या अन्य कूड़ा डस्टबिन में डालें और गर्मी में खूब पानी पीते रहें। उन्होंने लायन थीम पर फेस पेंटिंग कराए बच्चों से हंसी ठिठोली भी की।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डीएफओ एवं चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव आदि भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
By मनीष कुमार राणा
Follow:
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Previous Article almora-police-recovers-bag-with-1-5-lakh-cash-and-documents Almora Police की त्वरित कार्रवाई, 1.5 लाख रुपये के बैग को सुरक्षित बरामद कर यात्री को सौपा
Next Article ranjit-chautala-jaichand-statement-subhash-barala-reaction Haryana News: रणजीत चौटाला के जयचंद बयान पर सुभाष बराला की तीखी प्रतिक्रिया, कहा भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Kanpur: कानपुर में मासूम के साथ हैवानियत! हाथ-पैर बांधे…मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर पार्क में बुरी हालत में फेंक फरार हुआ आरोपी

Kanpur: कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छह साल…

By Dharmendra Bajpai

Sourav Ganguly और परिवार ने RG Kar Medical College की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, सना गांगुली ने भी दी प्रतिक्रिया

Indian Cricket के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी पत्नी डोना गांगुली और बेटी सना…

By मनीष कुमार राणा

UP Police Recruitment 2024: 60244 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन

UP Police Recruitment 2024 एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2023 में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244…

By मनीष कुमार राणा

You Might Also Like

kanpuR
उत्तर प्रदेशदेश

कानपुर: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से मारपीट के आरोपी ने चौकी के अंदर किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

By Dharmendra Bajpai
Radhika Bhatia FIR case
उत्तर प्रदेश

Radhika Bhatia FIR case: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में उमाकांत पर काकादेव थाने में एफआईआर दर्ज

By hindistates.com
Kanpur
उत्तर प्रदेश

Kanpur में पकड़ा गया पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचनाएं भेजने वाला अभियुक्त

By hindistates.com
Kanpur Healthcare Services
उत्तर प्रदेश

Kanpur Healthcare Services: पेंशनर फोरम ने आशोक कुमार की संविदा नियुक्ति की मांग की

By hindistates.com
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?