Uttarkashi: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण मार्ग बंद, तीर्थ यात्री और वाहन फंसे

Uttarkashi: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड के आगे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद हो गया है। इस भूस्खलन के कारण मार्ग के दोनों ओर कई वाहन और तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं।

मार्ग खोलने का कार्य जारी

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के बड़कोट शाखा की टीम मार्ग को खोलने के प्रयास में लगी हुई है। अनुमान है कि मार्ग को पूरी तरह से खोलने में लगभग दो घंटे का समय लगेगा। तीर्थयात्रियों और वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे धैर्य बनाए रखें और मार्ग के खुलने का इंतजार करें।

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version