Uttarakhand: चमोली बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरा, यातायात ठप

Uttarakhand: चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) पर नन्दप्रयाग के पास मलबा गिरने के कारण मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गया है। इस घटना की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एनएचआईडीसीएल और प्रशासन की कार्रवाई

एनएचआईडीसीएल की मशीनें हाईवे को फिर से खोलने के लिए काम में लगी हैं। प्रशासन और एनएचआईडीसीएल की टीमें मलबा हटाने में जुटी हुई हैं ताकि जल्द से जल्द यातायात को पुनः शुरू किया जा सके।

और पढ़ें

Scroll to Top