Hindi States
बादाम में विटामिन ई पाया जाता है जो आंखों के लिए एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है, यह उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है, जो रेटिना की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है और आंखों की सूजन को कम करता है।
काजू में ज़िंक और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से बचाने में सहायक होते है।
मूंगफली में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते है।
पिस्ता में ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन होते है, जो आंखों को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते है और मैक्युलर डीजेनेरेशन को रोकते है।
खुबानी में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और रात में देखने की क्षमता में सुधार करने में सहायक है।
किशमिश में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते है, जो आंखों की सूजन को कम करते है।
ब्लूबेरी में एंथोसायनिन्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो रेटिना को नुकसान से बचाते है और रात में देखने की क्षमता को बढ़ाते है।
खजूर में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन है, जो आंखों को बेहतर बनाते है और धुंधली दृष्टि को कम करते है।
अंजीर में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में होते है, जो आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते है और दृष्टि को तेज करने में सहायक होते है।