फ्रिज की बदबू से छुटकारा पाने के 10 तरीके

Hindi States

रोजाना साफ करें

फ्रिज को नियमित रूप से साफ करें और बासी या खराब खाद्य पदार्थ को तुरंत निकालें। इससे गंदगी और बदबू दोनों दूर रहती है।

नींबू

नींबू के टुकड़े या रस को फ्रिज में रखें। इसकी ताजगी भरी सुगंध बदबू को हटा देगी।

नमक

नमक भी बदबू को अवशोषित करने में मदद करता है। थोड़ी मात्रा में नमक को एक खुली प्लेट में फ्रिज में रखें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा की एक कटोरी फ्रिज में रखें। यह बदबू को सोखकर ताजगी बनाए रखती है।

विनेगर

विनेगर का घोल से फ्रिज की सफाई करें। विनेगर की तीखी बदबू जल्दी दूर हो जाती है और बैक्टीरिया भी मरते है।

चारकोल

कुछ टुकड़े चारकोल के फ्रिज में रख दें। चारकोल बदबू को अवशोषित करता है और ताजगी बनाए रखता है।

उचित तापमान

फ्रिज को उचित तापमान पर सेट करें। यह खाद्य पदार्थ को ताजा रखने में मदद करता है और बदबू को कम करता है।

कॉफी

एक खुली प्लेट में कॉफी पाउडर रखें। कॉफी बदबू को सोखने में मदद करती है और एक अच्छी सुगंध छोड़ती है।

एयर फ्रेशनर

फ्रिज में एक छोटा एयर फ्रेशनर रखें। यह बदबू को छिपाने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है।

टी बैग

इस्तेमाल किए हुए टी बैग को फ्रिज में रखें। टी बैग में बदबू को अवशोषित करने की क्षमता होती है जो फ्रिज को ताजगी देती है।

Yellow Browser