Hindi States
पुराने कपड़ों को स्टाइल में बदलाव कर पहनें या दान करें, इससे कपड़ों का कचरा कम होता है।
स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यवसायों से कपड़े खरीदें, इससे परिवहन प्रदूषण कम होगा और स्थानीय रोजगार बढ़ेगा।
टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले कपड़े खरीदें ताकि बार-बार खरीदारी न करनी पड़े।
तेजी से बदलते फैशन ब्रांड्स से बचें, ये कपड़े सस्ते होते है लेकिन पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचाते है।
कॉटन, लिनन और बांस जैसे प्राकृतिक रेशों से बने कपड़े चुनें। ये पर्यावरण के लिए बेहतर होते है।
जिन कपड़ों को आप पहनना नहीं चाहते, उन्हें फेंकने के बजाय जरूरतमंदों को दान करें। इससे कचरे की मात्रा कम होती है और किसी की मदद होती है।
हर सीजन के लिए नए कपड़े खरीदने से बचें, अपने फैशन विकल्पों में जिम्मेदारी दिखाते हुए केवल जरूरी कपड़े ही खरीदें। कम खरीदारी से फैशन इंडस्ट्री पर पर्यावरणीय दबाव घटता है।
कपड़ों को सही ढंग से धोने और संभालने से उनकी उम्र बढ़ती है, जिससे बार-बार नए कपड़े खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
ऐसे ब्रांड्स को सपोर्ट करें जो पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया अपनाते है।
थ्रिफ्ट स्टोर्स या सेकंड-हैंड कपड़ों का चुनाव करें, ये सस्ते होते है और पर्यावरण पर प्रभाव भी कम करते है।