Hindi States
कटे हुए ताजे फल, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाकर एक ताज़ा और पौष्टिक स्नैक तैयार करें।
अंकुरित दालों को टमाटर, खीरा और नींबू के साथ मिलाएं, इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर होता है।
साबुत अनाज ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं और ऊपर से कुछ कटे हुए फल डालें, जल्दी बनने वाला एनर्जी बूस्टर है।
ओट्स को टमाटर, प्याज और हरी मिर्च के साथ हल्का सा भूनें, यह हल्का और स्वादिष्ट होता है।
दही में शहद मिलाएं और कुछ नट्स छिड़कें, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर स्नैक है।
बेसन में बारीक कटी सब्जियां मिलाकर पैन पर चीला बनाएं, जल्दी तैयार होने वाला प्रोटीन रिच ऑप्शन है।
सूजी को हल्का सा भूनकर सब्जियों के साथ पका लें, यह हल्का और हेल्दी होता है।
अंकुरित मूंग और सब्जियों को चपाती में रोल करें, इसे आसानी से कहीं भी खाया जा सकता है।
ब्रेड में ताजी सब्जियों का इस्तेमाल कर सैंडविच बनाएं, हरी चटनी से स्वाद बढ़ाएं।
रागी के आटे का घोल बनाकर डोसा बनाएं। इसे नारियल चटनी के साथ खाएं, यह बेहद हेल्दी और स्वादिष्ट होता है।