बच्चों के लिए 10 परीक्षा टिप्स

Hindi States

टाइम टेबल बनाएं

समय को सही ढंग से बाँटने के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसे नियमित रूप से फॉलो करें। इससे पढ़ाई संगठित रहती है और समय की बर्बादी नहीं होती।

छोटे-छोटे ब्रेक लें

लगातार पढ़ाई से थकान हो सकती है, इसलिए हर 30-40 मिनट के बाद छोटे ब्रेक लें। इससे ध्यान केंद्रित रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।

महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पहले कवर करें

पहले उन टॉपिक्स पर ध्यान दें जो परीक्षा में अधिक महत्व रखते है। इससे समय का बेहतर उपयोग होगा और तैयारी मजबूत होगी।

आसान से कठिन की ओर पढ़ें

पहले आसान टॉपिक्स को पढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ता है और धीरे-धीरे कठिन टॉपिक्स आसान लगने लगते है।

नोट्स बनाएं

खुद के नोट्स बनाने से चीजें जल्दी याद होती है और रिवीजन में मदद मिलती है।

पुराने प्रश्न पत्र हल  करें

पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को हल करने से परीक्षा पैटर्न का अंदाजा होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

हेल्दी डाइट लें और पानी पिएं

पढ़ाई के दौरान बच्चों को पौष्टिक आहार और पर्याप्त पानी देना जरूरी है। इससे उनकी एकाग्रता और शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है।

अच्छी नींद लें

नींद पूरी न होने से ध्यान भटक सकता है। रोज़ाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद ज़रूर लें।

पॉजिटिव रहें

बच्चों को प्रेरित करें कि वे खुद पर विश्वास रखें। सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने से अच्छे परिणाम मिलते है।

पढ़ाई का माहौल बनाएं

शांति और ध्यान केंद्रित करने वाला वातावरण बनाकर पढ़ाई करने से ध्यान भटकता नहीं है।

Yellow Browser