Bigg Boss 18: धीरज धूपर बने सबसे महंगे कंटेस्टेंट, निया शर्मा और अन्य कास्ट की पूरी लिस्ट

सलमान खान का मोस्ट अवेटेड शो ‘Bigg Boss 18 ‘ एक बार फिर से चर्चा में है, और इस बार शो की थीम ‘पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर’ पर आधारित होगी। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 18’ इसी साल 5 अक्टूबर से टेलीकास्ट किया जाएगा।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, धीरज धूपर को इस बार का सबसे हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट बताया जा रहा है, जिन्हें शो में बने रहने के लिए 5 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। इसके साथ ही निया शर्मा, धीरज धूपर और शोएब इब्राहिम जैसे बड़े नाम शो का हिस्सा बनने वाले हैं। हालांकि, शोएब इब्राहिम ने शो में जाने से इनकार कर दिया है, क्योंकि उन्होंने एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करने से मना कर दिया है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

शो की बाकी कंटेस्टेंट्स में एक्ट्रेस चाहत पांडे और चंद्रिमा सिंघा रॉय के नाम भी शामिल हैं। वहीं, ईशा कोप्पिकर के साथ भी बातचीत चल रही है। निया शर्मा ने Bigg Boss 18 ‘ के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है, लेकिन उनके लिए शो का हिस्सा बनना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वह अभी ‘लाफ्टर शेफ्स’ का हिस्सा हैं, जो जनवरी 2025 तक एक्स्टेंड हो गया है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Scroll to Top