Agra Lok Sabha Election 2024: BJP के एसपी सिंह बघेल ने 2.71 लाख से ज्यादा वोटों से सपा के सुरेश चंद कर्दम को हराया

Agra Lok Sabha Election:आगरा लोकसभा सीट पर बीजेपी के एसपी सिंह बघेल विजयी हुए हैं। उन्होंने सपा-बसपा के प्रत्याशियों को हराया। बघेल ने सपा के सुरेश चंद कदम को 1,67,525 वोटों से पराजित किया।

तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ, जिसमें इस बार 53.99 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो 2019 की तुलना में कम रही। 2019 में आगरा लोकसभा सीट पर 59.6 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह प्रतिशत घटकर 54% रह गया।

बीजेपी ने एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया था, जबकि सपा ने सुरेश चंद कदम और बसपा ने पूजा अमरोही को मैदान में उतारा था।

Scroll to Top