Kanpur News: छावनी पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी के अपहरणकर्ता,अरमान को किया गिरफ्तार

Kanpur News: छावनी पुलिस ने 19 जून को हुए 15 वर्षीय किशोरी के अपरहण मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस साज़िश में शामिल आरोपित अरमान को पुलिस ने छावनी क्षेत्र में गंगा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी बीबी का हाता निवासी अरमान इस मामले से जुड़ा हुआ है और गंगा पुल के पास खड़ा है।

Kanpur News: सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलेश राय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर अरमान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अरमान पर कानूनी कार्यवाही जारी है। इस मामले में पुलिस की त्वरित और सटीक कार्यवाही की प्रशंसा हो रही है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इससे पहले, पुलिस टीम ने 19 जून को गायब हुई किशोरी को मुंबई के राजकीय बाल गृह से बरामद कर लिया था। किशोरी के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अंततः पुलिस को सफलता मिली और किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Kanpur News: इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, रोहित तोमर, महिला उप निरीक्षक यू. टी. वर्षा यादव, आरक्षी सौरभ सिंह और महिला आरक्षी कोमल सोम का योगदान सराहनीय रहा। इनके संयुक्त प्रयासों के कारण ही अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सका।
यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने का संदेश गया है। आम जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से अपरहण के आरोपी को पकड़कर न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Kanpur News: थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी सख्ती से कार्यवाही कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस की इस सफलता से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है और पुलिस का धन्यवाद किया है। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सहयोग से यह साबित होता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

Kanpur News: किशोरी के अपरहण मामले में पुलिस की यह सफलता एक बड़ा कदम है और इससे भविष्य में अपराधियों को सख्त संदेश जाएगा कि कोई भी आपराधिक गतिविधि पुलिस की नजरों से बच नहीं सकती।

और पढ़ें

Share This Article
Follow:
धर्मेंद्र वाजपेई : दैनिक भास्कर, शाह टाइम्स , लोकसत्य , पीसमेकर समेत देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ,पत्रिकाओं में दायित्व निर्वहन के पश्चात वर्तमान मे विभिन प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में विगत 20 वर्षों से राजनैतिक, समसामयिक एवं अपराधिक खबरों पर स्वतंत्र विश्लेषक के रूप में सक्रिय हैं।
Exit mobile version