Agra: रक्षाबंधन पर ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी ने जीता दिल, महिला ने थाने में बांधी राखी

Agra में रक्षाबंधन के मौके पर एक ईमानदार ई-रिक्शा चालक की कहानी ने सभी का दिल जीत लिया। रविवार रात की इस घटना में, एक महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए ग्वालियर से आगरा आई थी। वह ईदगाह से भगवान टॉकीज के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई, लेकिन भगवान टॉकीज पहुंचने पर उसका बैग रिक्शा में ही छूट गया।

ई-रिक्शा चालक, अबरार अली, ने जब वापस लौटते समय महिला का बैग देखा तो उसने तुरंत ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को लेकर रकाबगंज थाने पहुंच गया। अबरार की ईमानदारी देखकर पुलिसकर्मी भी प्रेरित हुए और महिला का पता लगाने के लिए सक्रिय हो गए। लगभग 2 घंटे की कोशिश के बाद पुलिस को महिला का पता चला और उसे थाने बुलाया गया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Agra: महिला ने जब थाने पहुंचकर अपना बैग वापस पाया, तो उसने अबरार अली की ईमानदारी की सराहना की। महिला ने जाति और धर्म के बंधन को तोड़ते हुए अबरार से राखी बांधने का अनुरोध किया, जिसे अबरार ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। थाने में ही महिला ने अबरार को राखी बांधी और उसे इनाम के तौर पर ₹500 भी दिए।

महिला ने पुलिस का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता के चलते ही उसे खोया हुआ बैग वापस मिल सका। इस घटना ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को और भी खास बना दिया।

और पढ़ें

Exit mobile version