Moradabad: फर्जी नाम से महिला से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी अल्ताफ गिरफ्तार

Moradabad: मझोला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अमरोहा के एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि आरोपी, जिसने अपना नाम आकाश बताया था, असल में अल्ताफ निकला। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाई, उसके पति से झगड़ा कराकर उसे अलग कर दिया, और फिर ब्लैकमेल करते हुए धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा।

आरोपी ने धोखे से किया महिला का शोषण

महिला का आरोप है कि अल्ताफ ने पहले खुद को आकाश बताकर उससे दोस्ती की और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला को सच्चाई का पता चला, तो अल्ताफ ने उसे जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने, बुरखा पहनने, नमाज पढ़ने और गौमांस खाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी 4 साल की बच्ची के साथ भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस घटना से तंग आकर, महिला ने बजरंग दल के कार्यकर्ता से मदद मांगी और आरोपी को पकड़वाने में सफल रही।

पुलिस ने की कार्रवाई

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अल्ताफ के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version